
अनुशासन पर निबंध (Anushasan par nibandh)
रूपरेखा
- प्रस्तावना
- अनुशासन का अर्थ
- जीवन में अनुशासन का महत्व
- दैनिक जीवन में अनुशासन
- अनुशासित रहने के तरीके
- अनुशासन के लाभ
- उपसंहार
प्रस्तावना
हर व्यक्ति के जीवन में अनुशासन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। अनुशासन वह है जो हम सही समय में सही तरीके से करते हैं। अनुशासन हमें जीवन में सही रास्ते पर ले जाता है। जीवन के सभी कार्यों में अनुशासन अत्यधिक मूल्यवान है। हमें हर समय अनुशासन का पालन करना चाहिए। स्कूल में हो, घर में हो, कार्यालय, संस्थान , फैक्ट्री, खेल का मैदान, युद्ध का मैदान कोई सी भी जगह हो हमें हर जगह पर अनुशासन का पालन करना चाहिए।अनुशासन का अर्थ
मनुष्य के जीवन के सभी क्षेत्रों में कुछ ना कुछ नियम जरूर होते हैं। उन नियमों का पालन करना और उन नियमों पर चलना ही अनुशासन कहलाता है। समय पर सोना, समय पर भोजन करना, समय पर उठना सभी अनुशासन का हिस्सा है। मनुष्य के जीवन में अनुशासन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है इसी के साथ प्रकृति और उसके तत्व भी अनुशासनबद्ध है। ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चांद तारे, पृथ्वी सभी अनुशासित हैं। अतः हम यह बात कह सकते हैं कि मनुष्य के जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत ही आवश्यक है।जीवन में अनुशासन का महत्व
अनुशासन के बिना हमारा मनुष्य जीवन निष्क्रिय और बेकार हो जाता है क्योंकि योजना के अनुसार कुछ भी नहीं होता है। अगर हमें किसी भी कार्य को समय पर पूरा करना है तो हमें पहले अनुशासन में रहने की आवश्यकता है। अनुशासन हमारे जीवन में चीजों को आसान बनाता है वें सफलता लाता है।अनुशासन की वजह से हमारे जीवन में बहुत सारे शानदार अवसर आते हैं जैसे जीवन में आगे बढ़ने का सही तरीका, जीवन में नई चीज़ सीखने, कम समय के भीतर अधिक अनुभव करने आदि। जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासित नहीं है उन्हें अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वह उन्हें अपने जीवन में निराशा ही मिलती है।
हमें जीवन में प्रत्येक कार्य को सही समय पर साफ और स्वच्छ तरीके से करना चाहिए। हमें अपनों से बढ़ो व अपने माता-पिता के आदेश का पालन करना चाहिए। हमें अपना सभी काम सही समय पर मन लगाकर करना चाहिए। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए वह सही तरीके से सब कुछ सीखना चाहिए।
हम हमारे मानव जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए निम्नलिखित तरीकों का पालन कर सकते हैं।
दैनिक जीवन में अनुशासन
अनुशासन का महत्व समझने के बाद हमारे लिए यह बहुत ज्यादा आवश्यक हो जाता है कि हमें हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। हमें प्रत्येक सुबह जल्दी बिस्तर से उठाना चाहिए, दांतों को रोजाना ब्रश करना चाहिए, स्नान करना चाहिए और फिर नाश्ता करना चाहिए।हमें जीवन में प्रत्येक कार्य को सही समय पर साफ और स्वच्छ तरीके से करना चाहिए। हमें अपनों से बढ़ो व अपने माता-पिता के आदेश का पालन करना चाहिए। हमें अपना सभी काम सही समय पर मन लगाकर करना चाहिए। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए वह सही तरीके से सब कुछ सीखना चाहिए।
अनुशासन में रहने के तरीके
हमारे जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए वें हमारे जीवन को अनुशासित बनाए रखने के लिए हमें संभव प्रयास करना चाहिए। क्योंकि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी होता है।हम हमारे मानव जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए निम्नलिखित तरीकों का पालन कर सकते हैं।
- हमे एक संतुलित और नियमित दिनचर्या का जरूर पालन करना।
- कार्यों को सही समय पर पूरा करने का हर संभव प्रयास करना।
- जीवन में व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना।
- बुरी आदतों से जीवन को दूर रखना।
- अपने कार्यों के प्रति पूरी लगन रखना।
अनुशासन के लाभ
हमारे जीवन में अनुशासन को अपनाने से प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं वें जीवन में सफलता प्राप्ति में अनुशासन सहायक होता है। अनुशासित रहने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में मान सम्मान और सफलता प्राप्त करता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के जीवन के लिए तो अनुशासन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण अंग है। यदि कोई विद्यार्थी अनुशासित दिनचर्या का पालन करता है वह अपनी पढ़ाई समय पर करता है तो उसे सफलता अवश्य ही प्राप्त होती है। यही कारण है कि सभी विद्यार्थी अनुशासन को सफलता का आधार मानते हैं। न सिर्फ विद्यार्थी जीवन में बल्कि कैरियर और घरेलू जीवन में भी अनुशासन का बहुत ज्यादा महत्व है। अनुशासन विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरा बनाने का कार्य करता है इसी के साथ यह जीवन में तरक्की के मार्ग भी खोलना है।उपसंहार
अनुशासन सफलता की वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों की ओर चढ़ता है। यह उसे अपने लक्ष्य की और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है वह उसे अपने लक्ष्य से किसी दूसरी तरफ भटकने नहीं देता। माता-पिता की किसी बच्चे में अनुशासन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता को ही अपने बच्चों का पहला शिक्षक माना जाता है।छात्र जीवन में भी अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसे बुरी आदतों से दूर रखता है वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने में मदद करता है। कहां जाता है कि छोटा बच्चा मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा आकार दिया जाए वह वैसा ही बन जाता है। इसीलिए यह बहुत ज्यादा आवश्यक है कि छोटे बच्चों को बचपन में ही अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाए।
यह भी पढ़े :-