खेल दिवस पर निबंध हिंदी में | Khel diwas par nibandh in Hindi

0
नमस्कार विद्यार्थियों इस लेख में हमने आपके लिए राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध लिखा है। अगर आपको भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध की तलाश थी तो आप एक सही लेख में आए हो। इस लेख के Khel diwas par nibandh संग्रह को पढ़ने के बाद आपको किसी अन्य लेख पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


विद्यार्थियों अगर आप हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध को पढ़ लेते हो लोग इसे अच्छी तरह याद कर लेते हो तो आपको इसे अपनी परीक्षा में लिखने में आसानी होगी। आप इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध को अपनी परीक्षा में लिख दोगे तो आपकी परीक्षा में आपकी बहुत ही अच्छे अंक आएंगे।

(Set 1) खेल दिवस पर निबंध हिंदी में | Khel diwas par nibandh in Hindi

हमारे देश भारत में प्रत्येक साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के सबसे अच्छे हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। मेजर ध्यानचंद हॉकी के एक महान खिलाड़ी थे उन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया था। खेल क्षेत्र में मेजर ध्यानचंद द्वारा अपने अच्छे प्रदर्शन से भारत का नाम ऊंचा करने पर उनके जन्मदिन को ही खेल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारतीय राष्ट्रीय खेल दिवस भारत देश के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों और खेल अकादमियों में मनाया जाता है। खेल दिवस के दिन सभी को खेलों के महत्व के बारे में बताया जाता है। बच्चों को इस बात की जानकारी दी जाती है कि खेल हमारे शरीर के लिए कितने ज्यादा आवश्यक है खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। इसी दिन खेल दिवस मनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि हम अपने देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा दे सके और इन्हें खेल को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित कर सकें।

बच्चों को खेलों से जोड़ने का यह एक बहुत अच्छा तरीका भी है। जब बच्चे खेलों से जुड़ेंगे तो वह बहुत कुछ सीखेंगे बच्चों के अंदर खेल भावना भी उत्पन्न होगी। अच्छे खेल प्रदर्शन से वह देश का नाम और अपने माता पिता का नाम भी रोशन कर पाएंगे।


(Set 2) राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध

खेल दिवस हमारे विद्यालय में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस साल भी यह बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। खेल दिवस के दिन आरंभ में बच्चों ने परेड की। परेड के समय बच्चों ने अलग-अलग रंग के झंडे उठा रखे थे। एक तंबू में मुख्य अतिथि एवं अध्यापक बैठे थे। इसके बाद खेलों की बारी आई पहले 100 मीटर दौड़ हुई फिर 400 मीटर की दौड़ हुई। इसके बाद फिर तैरने की प्रतियोगिता हुई। खेल अध्यापक खेलों में प्रथम व द्वितीय आने वाले बच्चों के नाम लिखे रहे थे। इसके बाद फिर अंत में गोला फेंकने की प्रतियोगिता थी। अध्यापिकाओं की भी दौड़ हुई। मुख्य अतिथियों ने खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए और सभी बच्चों में फलों का वितरण भी हुआ।

(Set 3) राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध | Rashtriya khel diwas par nibandh

प्रस्तावना

राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में प्रत्येक साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद जी ने खेल क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है और दुनिया में भारत को उच्च स्थान तक पहुंचाया है। खेल दिवस को मनाने का कारण यह है कि यह दिवस सभी युवाओं के मन में खेल के प्रति एकाग्रता, जागरूकता, मनोबल और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ा सके।

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व

खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है खेलों से लोगों को अनेकों प्रकार के लाभ होते हैं खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं और हमें फिट रहने में भी मदद करते हैं। बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को जीतने से देश वे राज्य का नाम भी रोशन होता है। खेल रोजगार प्रदान करने में भी सहायक होते हैं बहुत से युवा खेलों को कैरियर के रूप में चुनते हैं। बच्चों और युवाओं को खेलों के बारे में जागरूक करना बहुत ज्यादा आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य

खेल दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि देश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना युवाओं में खेल भावना उत्पन्न करना जिससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह खेल को अपने करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित होंगे। युवाओं में खेल भावना उत्पन्न हो जाएगी तो वह अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से प्रतियोगिता को जीत कर अपने देश वे राज्य का नाम रोशन कर सके।


राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस को विभिन्न प्रकार के खेल और कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा मनाया जाता है। इस दिन भारत के सभी स्कूलों कॉलेजों में बड़े उत्साह के साथ खेल दिवस को मनाया जाता है। इसी दिन भारत के राष्ट्रीय भवन में भारत के खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के हिसाब से पुरस्कार व सम्मान भी दिया जाता है। जो खिलाड़ी खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार जैसे अन्य प्रसिद्ध खेल संबंधी पुरस्कार एक वर्ष के दौरान सर्वोत्तम खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

यह भी पढ़े :-
  




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top