स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 300 शब्दों में, 250 शब्दों में | Swachh bharat abhiyan par nibandh

0
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक बहुत ही अच्छा अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना वे गांव में शौचायलयों का निर्माण करवाना है जिससे कि लोग खुले में शौच करना बंद कर दें। विद्यार्थियों अगर आप भी ढूंढ रहे हो स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध तो आप एक सही लेख में आए हो। इस लेख में हमने आपके लिए स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध लिखे है हमारे द्वारा लिखे गए निबंध 250 शब्दों और 300 शब्दों के होने वाले है जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

आप इस लेख के स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध को पढ़कर अच्छी तरह याद कर लेते हो तो आप इसे अपनी परीक्षा में लिख कर बहुत ही अच्छे अंक ला सकते हो। आप अभी बिना समय गवाएं इस Swachh bharat abhiyan par nibandh लेख के निबंध को पढ़ना शुरू कर सकते हो।

{Set 1} स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 250 शब्दों में | Swachh bharat abhiyan par nibandh

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था इसका प्रमुख उद्देश्य यह है कि भारत देश को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। इस अभियान के तहत लोगों को खुले में शौच करने से रोकने और गांव - गांव में शौचालयों का निर्माण करवाने पर जोर दिया गया था। यह अभियान लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करता है।


इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है व इन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाता है स्वच्छता से न केवल हमारा पर्यावरण साफ होता है बल्कि हमसे भी बीमारियां दूर हो जाती है। जो व्यक्ति स्वच्छ रहता है वे साफ सफाई का ध्यान रखना है वह व्यक्ति बीमार कम पड़ता है।


इस अभियान के तहत भारत सरकार ने कचरा प्रबंधन योजनाएं लागू की है और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाएं हैं हम सब नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और अपने आसपास को साफ सुथरा रखने का प्रयास करना चाहिए।


{Set 2} स्वच्छता अभियान पर निबंध 300 शब्दों में

प्रस्तावना

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य से भारत देश को स्वच्छ, साफ सुथरा वे सुंदर राष्ट्र बनाना है।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत

भारत देश में 2 अक्टूबर 2014 को भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में की गई थी। गांधी जी का सपना था की भारत एक स्वच्छ देश बने। महात्मा गांधी जी हमेशा लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए बोलते थे।


स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य

  • स्वच्छ भारत अभियान का प्रमुख उद्देश्य यह है कि भारत के गांव वे शहर स्वच्छ बन सके।
  • इस अभियान के तहत गांव-गांव में शौचायलयों का निर्माण करवाया जाए जिससे कि लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोका जा सके।
  • लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना।
  • इस अभियान के तहत यह ध्यान रखा जाता है कि सड़क गली मोहल्ले साफ सुथरे हो।
  • यह अभियान लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करता है। लोग अगर स्वच्छ रहेंगे तो वह बीमार भी कम पड़ेंगे।

उपसंहार
स्वछता हमारे मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। जो एक स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। भारत के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में भाग लेना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा कचरा कूड़े दान में ही डालना चाहिए। लोग अगर साफ सुथरे व स्वच्छ रहेंगे तो वह बीमार भी कम पड़ेंगे जिससे की वह देश के विकास में अधिक योगदान दे सकेंगे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top