तीज पर निबंध हिंदी में | Essay on Teej in Hindi

आप इस लेख में तीज पर निबंध हिन्दी में (Essay on Teej in Hindi) खोजते हुए ही आए हो।
नमस्कार विद्यार्थियों इस लेख में हमने आपके साथ तीज पर निबंध साझा किया है। आप भी अगर उत्तर भारत में रहते हो खास करके हरियाणा वे राजस्थान में रहते हो तो आपके यहां भी तीज का त्योहार अवश्य ही मनाया जाता होगा। हमें लगता है कि आपके यहां तीज का त्यौहार मनाया जाता है और आप इस लेख में तीज पर निबंध हिन्दी में (Essay on Teej in Hindi) खोजते हुए ही आए हो।



यह बात तो आप सभी जानते हो की तीज एक प्रसिद्ध हिंदू त्यौहार है जिसका हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है इस त्यौहार के बाद ही हिंदू धर्म के त्योहारों का आगमन होता है। इस लेख को आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। तीज पर निबंध आपकी परीक्षा की दृष्टि से आपके लिए पढ़ना बहुत ज्यादा आवश्यक है।


{Set 1} तीज पर निबंध हिंदी में

तीज का त्योहार हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस तीज के त्यौहार को हिंदू धर्म में हरतालिका व्रत भी कहा जाता है। तीज के त्यौहार को राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है की तीज त्यौहार के बाद ही सभी त्योहारों का आगमन होता है। तीज के दिन भगवान शिवजी और माता पार्वती जी की शादी रचाई जाती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। इसी दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं तथा पेड़ो पर झूले डालकर तीज के गीत गाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा हरे रंग के कपड़े तथा हरे रंग की चूड़ियां पहनना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है।


तीज के त्यौहार के दिन शाम के समय शिव तथा पार्वती की पूजा के बाद चंद्रमा की पूजा की जाती है। तीज के त्यौहार को महिलाएं बड़ी खुशी तथा उत्साह के साथ मनाती हैं।

{Set 2} Essay on Teej in Hindi

भारत देश में हर साल अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं जिनमें एक प्रमुख त्यौहार तीज का भी आता है। तीज त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है की तीज त्यौहार के बाद ही हिंदू धर्म में बाकी अन्य त्योहारों का आगमन होता है। तीज का त्योहार प्रत्येक साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। तीज का त्योहार राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।


तीज के त्यौहार के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की शादी रचाई जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती है और पेड़ों पर झूले डालकर उन पर झूलती हुई तीज के गीत गाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा हरे रंग के कपड़े पहनना तथा हरे रंग की चूड़ियां पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। शाम के समय भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है और इसके बाद चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। तीज के इस त्यौहार को महिलाएं बड़ी ही खुशी और उत्साह के साथ मनाती हैं।


{Set 3} हरियाली तीज पर निबंध | Teej ka tyohar nibandh

प्रस्तावना

तीज का त्यौहार हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे महिलाओं द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। तीज को हरियाली तीज, कजली तीज, हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हिंदू शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत भी करती हैं।


तीज का त्यौहार कब मनाया जाता है?

तीज का त्योहार प्रत्येक साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की तीज त्यौहार के बाद ही दूसरे त्योहारों का आगमन होता है। यह त्यौहार राजस्थान, हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है।


तीज कैसे मनाई जाती है?

तीज त्यौहार के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती है और झूला झूलते समय तीज के गीत गाती हैं। इस दिन महिलाओं द्वारा हरे रंग के कपड़े और हरे रंग की चूड़ियां पहनी जाती है। हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना इस दिन शुभ माना जाता है। इसी दिन शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और इसके बाद चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।


उपसंहार
तीज का यह त्यौहार महिलाओं द्वारा खुशी तथा उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को प्रेम तथा उमंग का प्रतीक माना जाता है।



Read Also :-
Labels : #Nibandh ,
Getting Info...
मेरा नाम अंकित नागर है। मैं हिंदी ब्लॉग्गिंग में रूचि रखने वाला भारतीय ब्लॉगर हूँ। मैं वर्तमान में political science विषय से M.A. कर रहा हूँ। ब्लॉग जगत से मैं लगभग 2022 से जुड़ा हूँ। इस ब्लॉग पर मै…

एक टिप्पणी भेजें