हिन्दी दिवस पर निबंध हिंदी में | Hindi diwas par nibandh

0
नमस्कार विद्यार्थियों अगर आप भी हिंदी भाषा के महत्व को समझते हो और आप भी हिंदी दिवस पर निबंध की तलाश कर रहे हो तो आप एक सही लेख में आए हो। यह तो हम सब जानते हैं की हिंदी हमारे भारत देश के राजभाषा है और इसे राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 के दिन मिला था। हिंदी भाषा का हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत अधिक महत्व है। हिंदी भाषा हमारे भारत देश में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है और यह विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर पर आती है।

हिन्दी दिवस पर निबंध हिंदी में

आपके लिए इस लेख में हम बेहतरीन Hindi diwas par nibandh लेकर आए हैं जिसे आपको अवश्य पढ़ाना चाहिए। आप इस लेख के हिंदी दिवस पर निबंध को पढ़कर याद करके अपनी परीक्षा में लिखकर अच्छे अंक ला सकते हो।


हिंदी दिवस पर निबंध


{Set 1} हिंदी दिवस पर निबंध 300 शब्द

भारत में हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा भारत की राजभाषा है और यह भारत में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 के दिन मिला था।


हिंदी हमारे स्वाभिमान और गर्व की भाषा है यह विश्व की सबसे प्राचीन समृद्ध और महान भाषा है। हिंदी एक सगल और सुंदर भाषा है। हिंदी भाषा विश्व की एकमात्र ऐसी भाषा है जिसे हम जैसा अपने मुह से बोलते हैं ठीक वैसा ही लिखते हैं।


हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देना है। हिंदी दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता, वाद विवाद, निबंध, भाषण, कहानी आदि का आयोजन किया जाता है। यह दिवस हिंदी भाषा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।


हिंदी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है यह भाषा भारत को एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। हिंदी दिवस हमारे मन में हमारे भारत देश के प्रति हमारी देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है।


{Set 2} हिंदी दिवस पर निबंध 100 शब्दों में

हिंदी दिवस हमारे भारत देश में प्रत्येक साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी भारत की राजभाषा है और इसे 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा मिला था इसी कारण 14 सितंबर के दिन को हम हिंदी दिवस के रूप में मानने लगे। हिंदी दिवस हिंदी भाषा को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है। हिंदी बहुत ही सरल, सहज और सुगम भाषा है। यह भारत देश में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी हमारे देश भारत की संस्कृति और संस्कार की प्रतिबिंब है। हिंदी को हम हमारे देश की एकता के प्रतीक रूप में भी देखते हैं।


हिंदी भाषा हमारे भारत देश की पहचान है। हिंदी का भाषा में अमूल्य महत्व है। हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को बचाने का एक प्रयास भी है। आज हम अंग्रेजी भाषा को अधिक महत्व दे रहे हैं जिस व्यक्ति को अंग्रेजी नहीं आती उसे हम गवार समझते हैं। हमें हिंदी भाषा के महत्व को समझना चाहिए और हिंदी भाषा को अधिक महत्व देना चाहिए।


हिंदी दिवस के अवसर पर हम यह लिखना चाहते हैं कि अपनी हिंदी भाषा को छोड़कर अंग्रेजी को अधिक महत्व न दे हमें अंग्रेजी की जरूर सीखनी चाहिए पर हिंदी का महत्व कम करके नहीं। हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।


हिंदी भाषा हमारा अभिमान है हिंदी भारत देश का गौरव है इस दिन हम भारतवासी मिलकर यह प्रयास करें कि हिंदी भाषा को आगे बढ़ाए उसकी हमेशा उन्नति करें।



{Set 3} हिंदी दिवस पर निबंध 500 शब्दों में


रूपरेखा

  • प्रस्तावना
  • कब और क्यों मनाया जाता है
  • हिंदी दिवस का इतिहास
  • हिंदी दिवस का वर्णन
  • हिंदी दिवस का महत्व
  • उपसंहार

प्रस्तावना

हिंदी हम भारतवासियों के स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। हिंदी भाषा में हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। हर साल हमारे देश भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी विश्व में बोले जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। यह विश्व की बहुत प्राचीन भाषा है। हिंदी भाषा समृद्ध और सरल भाषा है। हिंदी भाषा को हमारे देश भारत में 14 सितंबर 1949 के दिन राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी भाषा में दुनिया भर में सम्मान भी दिलाता है। हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर पर आती है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को सम्मान देना है।


कब और क्यों मनाया जाता है?

हम सब जानते हैं की हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत ने हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया है और हिंदी भाषा के पूरे भारतवर्ष में प्रचार प्रसार के लिए 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।


हिंदी दिवस का इतिहास

हमारे देश भारत को आजादी मिलने के 2 साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। हिंदी भाषा को सम्मान देने और इसके प्रचार प्रसार के लिए इसे राजभाषा घोषित किया गया था। 1953 से संपूर्ण भारतवर्ष में 14 सितंबर से प्रति वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।


हिंदी दिवस का उत्सव या वर्णन

हिंदी दिवस के दिन स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों में मनाया जाने वाला हिंदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति उन सब लोगों को पुरस्कार देते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है। स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी भाषा को लेकर बहुत सी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।


हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस को उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है जिस दिन हिंदी हमारे भारत देश की आधिकारिक भाषा बन गई। यह युवाओं को अपनी जड़ों के बारे में याद दिलाने का एक तरीका है। इससे हम लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में बता सकते हैं।


उपसंहार

सब माता-पिता आज अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूलों में प्रवेश दिलाते है। इन स्कूलों में विदेशी भाषाओं पर तो बहुत ध्यान दिया जाता है लेकिन हिंदी की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता लोगों को लगता है कि रोजगार के लिए इसमें कोई खास मौके नहीं मिलते हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य गुम हो रही हिंदी को बचाना है। अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देकर ही हम अपने देश को विकसित बना सकते हैं। सभी देश अपने-अपने देश की भाषा का प्रचार करते हैं इसी को देखते हुए हमें भी अपने देश की भाषा हिंदी का प्रचार करना चाहिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top