मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का | Mera desh bharat par nibandh

0
विद्यार्थियों आप भी पढ़ना चाहते हो मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का तो आप एक सही जगह पर आए हो इस लेख में हमने अपने देश भारत पर 1000 शब्दों का निबंध लिखा है जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आप इस मेरा देश भारत पर निबंध को पढ़ कर याद कर लेते हो तो आपको इस निबंध को अपनी परीक्षा में लिखने में आसानी होगी। आप इस Mera Desh Bharat par Nibandh को अपनी परीक्षा में लिखोगे तो आपको अच्छे अंक अवश्य मिलेंगे। आप इस मेरा देश भारत पर निबंध को पढ़ना शुरू कर सकते हो। 

मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का


मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का

रूपरेखा 

  • प्रस्तावना 
  • मेरे देश की संस्कृति 
  • मेरे देश की विशेषताएं 
  • मेरे देश की मिट्टी और ऋतुएं 
  • मेरे देश भारत के स्मारक 
  • मेरे देश भारत की देन 
  • मेरे देश में परिवहन व व्यापार
  • उपसंहार 


प्रस्तावना 

मैं भारत देश में रहता हूं और भारत मेरा देश है। पूरे विश्व में मेरा देश बहुत महान है। चारों दिशाओं में भारत का नाम बहुत ज्यादा रोशन है। भारत में बहुत से पर्यटन स्थल वे ऐतिहासिक दुर्ग है जो की आकर्षण का केंद्र है। भारत देश अपनी प्राचीन सभ्यता वे अपनी संस्कृति के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। वर्तमान समय में भी भारत अपनी भारतीय संस्कृति के कारण बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। 

मेरे इस भारत देश को प्राचीन समय में सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज मैं अपने इस भारत देश के बारे में बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। भारत आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में भी कई देशों से आगे निकल चुका है। भारत में लगातार टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है व आविष्कार और विज्ञान का जबरदस्त प्रयोग देखने को हमें मिल रहा है। 

भारत को इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है। हमारे भारत देश की राजधानी नई दिल्ली है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है जहां पर सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। 


मेरे देश भारत की संस्कृति 

भारत देश अपनी संस्कृति के लिए ही विश्व भर में जाना जाता है। पूरे विश्व में भारत की इस गौरवशाली संस्कृति को आज भी माना जाता है। "अतिथि देवो भवं" यानि मेहमान देवता के समान होता है यह मेरे भारत देश की सबसे बड़ी शिक्षा है। इसमें हमें यह सिखाया गया है कि हमें अपने मेहमानों का सम्मान करना चाहिए मेहमान देवताओं के समान होते हैं और यही वजह है कि यहां पर हमेशा मेहमानों का सम्मान किया जाता है। 

मेरे देश की संस्कृति में कई तरह की कलाओं का जन्म हुआ है जैसे कि संगीत, नृत्य, नाटक और रंगमंच, मूर्ति कला, वास्तुकला और साहित्य। मेरे देश भारत में इंसानों का तो सम्मान किया जाता ही है इसी के साथ यहां पर पशु पक्षी और पेड़ों का भी सम्मान किया जाता है। बहुत से पेड़ों की भारत में पूजा भी की जाती है। भारत को विरासत में कई प्रकार के वेद, गीत, महाभारत, रामायण आदि की रचनाएं प्राप्त हुई है जिन्हें पढ़ने पर हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

मेरे देश भारत की विशेषताएं 

मेरा देश भारत विशेषताओं से भरा हुआ है यहां पर प्रत्येक राज्य की अपनी कुछ न कुछ विशेषताएं हैं जैसे कि उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित ताजमहल। आगरा का यह ताजमहल पूरे विश्व में सातवां सबसे बड़ा अजूबा है जो की विश्वभर में प्रसिद्ध है। वहीं दूसरी तरफ कश्मीर की खूबसूरत पहाड़ियां पर्यटन लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती है। 

भारत का राजस्थान राज्य बहुत से देशों से क्षेत्रफल में बड़ा है। राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है जो कि अपने प्राचीन इतिहास के कारण बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। राजस्थान में राजपूत राजा निवास करते थे जिनके महल हम आज भी देख सकते हैं और यह महल पर्यटन का आकर्षण केंद्र भी बन चुके हैं। राजस्थान में थार का मरुस्थल भी स्थित है जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं। 

मेरे देश भगत की मिट्टी और ऋतुएं 

भारत देश में आपको कई प्रकार की मिट्टियां देखने को मिलेंगी जैसे की काली मिट्टी, दोमट मिट्टी, लाल मिट्टी, बलवा मिट्टी आदि कई तरह की मिट्टी आपको यहां पर देखने को मिलेंगी। 

भारत में मुख्यतः तीन ही प्रकार की ऋतुएं होती है यह मिलकर मौसम का निर्माण करती है। 
  1. ग्रीष्म ऋतु 
  2. शीत ऋतु 
  3. वर्षा ऋतु 

मेरे देश भारत के स्मारक

किसी भी देश की पहचान उस देश की सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत और ऐतिहासिक स्मारक से ही होती है और देश की इसी विरासत पर उसका पर्यटन व्यवसाय निर्भर करता है। आगरा का किला, आगरा का ताजमहल, अजंता और एलोरा की गुफाएं, स्वर्ण मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, हवा महल, कुतुब मीनार, लाल किला आदि। 

मेरे देश भारत की देन 

पुराने जमाने में भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। मेरे देश भगत का हाल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जैसे की विज्ञान, वास्तुकला, संगीत, नृत्य यहां आचार्य आर्यभट्टजी ने शून्य का आविष्कार किया। सुश्रीत जी ने सर्जरी का आविष्कार किया। 

मेरे देश भारत में परिवहन एवं व्यापार 

हमारे देश भारत में देसी एवं विदेशी व्यापार होता है अधिकांश व्यापार समुद्र के द्वारा होता है। भारत देश से निर्यात होने वाले प्रमुख वस्तुओं में चाय, सूती व जुट का सामान, लोहा, लाख, गरम मसाले, तथा कंप्यूटर चिप्स है जो अमेरिका, रूस, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, ईरान, अफ्रीका जैसे देशों में होता है। 

उपसंहार 

मेरा देश भारत बहुत ही महान देश है मेरे देश भारत की पहचान इसकी संस्कृति हो सभ्यता पर आधारित है। भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत देश में धर्मनिरपेक्षता पाई जाती है। भारत देश लगातार विकसित हो रहा है और यह लगातार ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। यहां पर रोजाना वैज्ञानिकों द्वारा नए-नए आविष्कार किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़े :-

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top